लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार (5 जून) को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। आम जनता से लेकर देश के शीर्ष नेताओं तक, सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अथक मेहनत की है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।”
Birthday wishes to Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath Ji. He has tirelessly worked to transform UP across different sectors, which has improved the quality of life for the people of the state. May he be blessed with a long and healthy life.@myogiadityanath
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025
इन दिग्गज नेताओं ने भी दी बधाई
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योगी को “ऊर्जावान और गतिशील नेतृत्वकर्ता” बताते हुए लिखा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।
उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान और गतिशील मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी शुभकामनाओं में कहा, “डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ जी ने विकास और गरीब कल्याण को नई गति दी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूँ।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीबकल्याण के लाभ पहुँचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) June 5, 2025
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से आपके निरंतर यश, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।”
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूँ।@myogiadityanath pic.twitter.com/pqysPZtcVX
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 5, 2025
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ के जनहितकारी और पारदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।@myogiadityanath pic.twitter.com/kPkyFuI4PD
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) June 5, 2025
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके सशक्त, पारदर्शी और जनहित में समर्पित नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है।
सिद्धबली हनुमान जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। pic.twitter.com/tUqyle9aiB
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 5, 2025
बसपा प्रमुख मायावती ने भी एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से बधाई दी और योगी आदित्यनाथ के दीर्घ जीवन की कामना की। यह दिखाता है कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय भावना सामने आई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2025
योगी आदित्यनाथ का भावुक जवाब
प्रधानमंत्री मोदी के संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा- “आपकी मंगलकामनाएं मेरे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के हमारे संकल्प को आपके मार्गदर्शन में साकार करने के लिए हम सतत प्रयासरत हैं।”
मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी!
आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेश वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के हमारे संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करने… https://t.co/5wwNedXHUE
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2025