उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

Ahmedabad Plane Crash: भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा, पूर्व CM रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत!

Ahmedabad Plane Crash: भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा, पूर्व CM रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत!

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत की खबर है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने X पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Ahmedabad Plane Crash: भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा, पूर्व CM रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत!

न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी कि प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एंबुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था प्‍लेन

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के अनुसार, विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

टाटा समूह ने पीड़ितों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

टाटा समूह के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गुरुवार को घोषणा की कि कंपनी अहमदाबाद में एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को 1 करोड़ रुपये प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह घायलों के चिकित्सा व्यय को वहन करेगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें पूर्ण देखभाल और सहायता मिले।

Ahmedabad Plane Crash: भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा, पूर्व CM रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत!

गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में घटनास्थल पर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में घटनास्थल पहुंचे हैं। उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद थे। शाह अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

एअर इंडिया हादसे पर टाटा ग्रुप ने X कवर पेज ब्लैक किया

अहमदाबाद हादसे पर एअर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाले टाटा ग्रुप ने अपने X हैंडल का कवर पेज ब्लैक कर दिया है। इससे पहले एअर इंडिया ने ऐसा ही किया था।

Ahmedabad Plane Crash: भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा, पूर्व CM रूपाणी समेत 241 यात्रियों की मौत!

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *