उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

यूपी-राजस्थान पहुंचा मानसून, भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी

यूपी-राजस्थान पहुंचा मानसून, भोपाल-इंदौर में आंधी-बारिश की चेतावनी

नई दिल्‍ली: गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के बाद मानसून ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी एंट्री ले ली है। मानसून ने तीन दिन में छह राज्यों को कवर किया है। पूर्वी UP के 13 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

राजस्थान में बुधवार को मानसून की एंट्री हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 4 दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश होगी।

एमपी-झारखंड में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के 54 जिलों में मानसून पहुंच गया है। आखिरी बचे भिंड जिले में भी आज मानसून की एंट्री हो जाएगी। ग्वालियर और चंबल में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर में भी आंधी-बारिश की संभावना है। झारखंड में आज तेज भारी का रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के अनुमान के चलते रांची के सभी स्कूल गुरुवार को बंद रहेंगे। बुधवार को खराब मौसम के कारण रांची से चार फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, गुजरात, ओडिशा, कर्नाटक और केरल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

24 मई से 18 जून से इन राज्यों में पहुंचा मानसून

केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मानसून ने एंट्री ले ली है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *