देश-दुनिया, राजनीति

गुजरात के वडोदरा में टूटा पुल, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं; 10 लोगों की मौत

गुजरात के वडोदरा में टूटा पुल, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं; 10 लोगों की मौत

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह टूट गया। इस हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। पुल टूटने पर दो ट्रक, दो कार और एक रिक्शा कुल पांच गाड़ियां नदी में गिर गईं। एक टैंकर टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ को स्थानीय लोगों ने बचाया। दो लोग लापता हैं। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

45 साल पुराना यह ब्रिज दक्षिण गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। पुल टूट जाने से भरूच, सूरत, नवसारी, तापी और वलसाड जैसे दक्षिण गुजरात के शहरों से सौराष्ट्र पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। अब इसके लिए अहमदाबाद होते हुए लंबा रास्ता लेना पड़ेगा।

गुजरात के वडोदरा में टूटा पुल, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं; 10 लोगों की मौत

पीएम मोदी ने जताया दु:ख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में दु:ख जाहिर करते हुए लिखा ‘गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जनहानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

गुजरात पुल हादसे पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दु:ख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल-दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।”

गृह मंत्रालय ने भी जारी किया दु:ख

गुजरात पुल हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा ‘गुजरात के वडोदरा जिले में हुआ हादसा बहुत ही दुखद है। NDRF की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है और हताहतों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

लोगों ने कहा, हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *