उत्तर प्रदेश, राजनीति, होम

BJP पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, बोले- सरकारी लूट और घोटाले का बन रहा रिकॉर्ड

BJP पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, बोले- सरकारी लूट और घोटाले का बन रहा रिकॉर्ड

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार, लूट और घोटाले का नया रिकॉर्ड बनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर विभाग और प्रत्येक कार्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार और लूट करने में पवित्र नगरी अयोध्या और वाराणसी को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने विशेष रूप से अयोध्या का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त से लेकर निर्माण और टेंडर हर कार्य में घोटाला हुआ है। घोटाला करने वाले सब लोग भाजपा के हैं।

भ्रष्टाचार के मामलों का उल्लेख  

चित्रकूट: कोषागार में बड़ा पेंशन घोटाला हुआ है।

निर्माण कार्य: निर्माण कार्यों और सड़कों के निर्माण में जमकर कमीशनखोरी की जा रही है।

एक्सप्रेसवे: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में भ्रष्टाचार के कारण लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं।

उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार नौ साल में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर पाई है।

छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं

बयान के अंत में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *